4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी से छूटे पसीने, सडक़ों पर पसरा सन्नाटा

श्रीगंगानगर.
less than 1 minute read
Google source verification
Weather

गर्मी से छूटे पसीने, सडक़ों पर पसरा सन्नाटा

इन दिनों इलाके में गर्मी पसीने छुड़ा रही है। धूप निकलने के साथ शुरू होने वाला गर्मी का दौर शाम तक बना रहता है। दोपहर में तो यह अपने चरम पर होती है। इस दौरान जहां सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहता है वहीं सडक़ों पर कुछ लोग निकलते भी हैं तो सिर और चेहरा पूरी तरह ढक कर। इन दिनों गर्मी से निजात पाने के लिए लोग छाछ, लस्सी, जलजीरा, आइसक्रीम आदि का सहारा ले रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में इनकी अस्थाई दुकानें सजी हैं। गुरुवार को शहर की सडक़ों पर गर्मी पूरा असर दिखाती नजर आई। सुबह दस बजे के आसपास बढऩा शुरू हुई गर्मी दोपहर तक परवान पर पहुंच गई। इस दौरान सडक़ों पर निकलना मुश्किल हो गया। धानमंडी में मेहनत में जुटे मजदूर जहां पसीने से तरबतर दिखे वहीं रिक्शा और रेहड़ी खींचने वालों के भी हाल बेहाल थे। शहर की सब्जी मंडी में दोपहर में रेहडिय़ों पर सब्जी तो सजी थी लेकिन ग्राहक लगभग नदारद नजर आए। दुकानदार बार-बार सब्जियों पर पानी छिडक़ कर इन्हें ताजा बनाए रखने का प्रयास करते दिखे।
शहर की अंदरूनी कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही न के बराबर थी। पुरानी आबादी स्थित उदाराम चौक, सेंट्रल मार्केट, तुलसी मार्ग, इंदिरा कॉलोनी, अशोक नगर, जवाहर नगर आदि इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग