5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट देने गांव आया था परिवार, खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो मासूम चचेरे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत

खेतीहर मजदूरी करने वाले परिवार के सदस्य बीती रात को जैसलमेर के मोहनगढ़ से वोट देने के अपने गांव आए थे। वोट देने के बाद चक के एक किसान के खेत में मजदूरी करने चले गए। तभी यह हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

घड़साना/श्रीगंगानगर.
समीप के चक 10 एमडी में सोमवार को दो बालकों की डिग्गी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बालक चचेरे भाई थे। खेतीहर मजदूरी करने वाले परिवार के सदस्य बीती रात को जैसलमेर के मोहनगढ़ से वोट देने के लिए अपने गांव आए थे। वोट देने के बाद चक के एक किसान के खेत में मजदूरी करने चले गए। तभी यह हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी कुलदीप वालिया, हेड कांस्टेबल लीलाराम व अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। इससे पहले दोनों बच्चों को 108 सेवा एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल लीलाराम ने बताया कि चक 10 एमडी के मलकीत सिंह व उसका भाई गुरदीप सिंह रायसिख खेतीहर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए परिवार सहित रविवार रात को घर पहुंचे थे। खेतीहर मजदूर भाई मलकीत सिंह व गुरदीप सिंह गांव के किसान कृष्णलाल स्वामी के खेत में मजदूरी करने के लिए गए थे। साथ में दोनों भाईयों के बच्चे भी खेत में आ गए। इस दौरान मनदीप सिंह (8) पुत्र मलकीत सिंह व अमनदीप सिंह (9) पुत्र गुरदीप सिंह खेत में बनी डिग्गी के पास पानी पीने चले गए। दोनों बालक पानी पीने के दौरान डिग्गी में गिर गए। करीब आधा घंटे बाद परिवारजनों ने बच्चों की सारसंभाल ली तो बच्चे गायब मिले। दोनो बच्चों के डिग्गी में गिरने का आशंका होने पर दोनों भाईयों ने डिग्गी में उतर कर तलाश की। इस दौरान दोनों बच्चे डिग्गी में मिल गए, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें.. दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गए युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग