27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में 1.25 करोड़ की हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद शुरू किया था काम

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसके पहले भी श्रीगंगानगर जिले में हेरोइन की तस्करी मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से हेरोइन की तस्करी शुरू की।
less than 1 minute read
Google source verification
Arrest Youth

हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार युवक (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। पंजाब के ड्रग्स माफिया के लिए तस्करी कर रहे सादुलशहर और पीलीबंगा क्षेत्र के दो युवकों को फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जब्त हेरोइन की अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत आंकी जा रही है।

फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने एफएफ रोड के पास गांव थेह कलंदर में गश्त के दौरान हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र चक 33 एलएलडब्ल्यू निवासी हरदीप सिंह और श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर क्षेत्र चक खारा निवासी जयदीप सिंह को शक के आधार पर रोका गया।

यह वीडियो भी देखें :

बैग से बरामद हुई सवा करोड़ की हेरोइन

पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी की तो 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हेरोइन फाजिल्का क्षेत्र में एक बड़े तस्कर को देने जा रहे थे। दोनों के मोबाइल से ड्रग्स माफिया के अन्य लोगों के साथ हुई बातचीत की डिटेल खंगाली जा रही है।

जेल से छूटने के बाद फिर शुरू किया था धंधा

फाजिल्का एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरदीप सिंह ने स्वीकारा कि उसे श्रीगंगानगर की कोतवाली पुलिस ने पचास ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा था। इसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी ने अदालत से जमानत मिलने के उपरांत फिर से हेरोइन बेचने का धंधा शुरू कर दिया। अपने दोस्त जयदीप के साथ हेरोइन की बड़ी खेप लेने के लिए आया था। इस खेप को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ जिले में बेचने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें : गुर्जर आंदोलन: सुबह से शाम तक क्या हुआ? महापंचायत, रेल ट्रैक जाम, पथराव…, बैंसला बोले- ‘जादू की डिबिया’

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग