4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिली धूप से मौसम हुआ सुहाना, मिली राहत

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Weather

खिली धूप से मौसम हुआ सुहाना, मिली राहत

-सुबह सर्द मौसम से हुई दिन की शुरुआत लेकिन बाद में खिली धूप

-धूप खिलने से बाजारों में रौनक लौटी
श्रीगंगानगर.

इलाके में रविवार को बेहद ठंडे मौसम के बाद सोमवार को धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। सुबह दिन की शुरुआत तो ठंडक और हवा के साथ हुई लेकिन दस बजे के आसपास खिली धूप राहत लेकर आई। इसके साथ ही लोग घरों के बाहर, पार्कों और छतों पर नजर आने लगे। धूप खिलने से बाजारों में रौनक लौटी है। सर्दी के कारण देरी से खुलने वाले बाजार सोमवार को अपेक्षाकृत जल्दी खुले तथा लोगों को आवाजाही भी अधिक रही।

मौसम विभाग ने रविवार को ही सोमवार से धूप खिलने की संभावना जताई थी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले एक दो दिन में मौसम में फिर से बदलाव आएगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले एक दो दिन में सर्दी फिर असर दिखा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग