कटीघाटी में फ्लाईओवर बनाने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। करीब 27 लाख रुपए डीपीआर पर खर्च होंगे। पुल के डिजाइन के साथ इसे कहां जोड़ा जाएगा, यह सब तय होगा। इसके लिए 6 माह का समय दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एनएच विभाग इसी माह में वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी में है।
कटीघाटी में एनसीआर का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनने जा रहा है। ऐसे में जयपुर, दिल्ली के वाहनों की सीधी कनेक्टिविटी के लिए कटीघाटी में पुल बनाने की तैयारी है। इसका जमीनी सर्वे पीडब्ल्यूडी एनएच विभाग ने कर लिया। उसके बाद डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया, जिसे मंजूरी मिल गई है।