
शहर में तीन जगहों पर फूड स्ट्रीट बनाने के लिए यूआईटी ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। लोगों को यहां रात को भी हाइजेनिक खाना मिल सकेगा। यूआईटी व नगर निगम मिलकर हाइजेनिक फूड स्ट्रीट बना रहे हैं। यह शहर में तीन जगह अग्रसेन ओवरब्रिज के पास, कंपनी बाग मार्ग व रेलवे स्टेशन के पास बनेगी।
एक जगह पर 60 लोगों को जगह आवंटित होगी। इसके लिए सिस्टम नगर निगम तैयार करेगा। कुल मिलाकर तीन जगह बनने वाली फूड स्ट्रीट में 180 वेंडरों को जगह मिल सकेगी। इसके लिए निगम लॉटरी सिस्टम निकालेगा। निगम को इससे आय भी होगी और लोगों को अच्छा खाना भी मिल सकेगा। यूआईटी ने फाइनल तैयारी करते हुए इस कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
फूड स्ट्रीट के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। यह कार्य तेजी से कराया जाएगा। गुणवत्ता का पूरा याल रखा जाएगा। - अशोक मदान, एक्सईएन, यूआईटी
शौचालय, पानी, बिजली आदि सुविधाओं के लिए फर्म को काम दिया गया है। यह कार्य तीन से छह माह के मध्य करना होगा। बताते हैं कि यह फूड स्ट्रीट रात 11 बजे तक गुलजार रहेंगी। जनता की मांग के आधार पर इनके खुलने का समय और भी बढ़ाया जा सकता है।
Published on:
04 Apr 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
