
दिल्ली कोर्ट में पेश हुई नोरा फतेही (सोर्स-IANS)
Sarke Chunar Song Controversy: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में गुरुवार को अभिनेत्री नोरा फतेही विवादित गाने ‘सरके चुनर’ मामले की सुनवाई में पहुंचीं। आयोग ने गाने के बोलों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ मानते हुए खुद इस मामले पर संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान नोरा फतेही ने माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि आगे से वह ऐसे किसी भी आइटम सॉन्ग में काम नहीं करेंगी, जिससे महिलाओं को लेकर गलत संदेश जाए।
सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर ने गाने के बोलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। आयोग का कहना है कि फिल्मों और गानों का समाज पर बड़ा असर पड़ता है, इसलिए कलाकारों और निर्माताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इससे पहले आयोग ने नोरा फतेही को खुद पेश होने के लिए कहा था, क्योंकि पिछली सुनवाई में केवल उनके वकील पहुंचे थे।
सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने आयोग के सामने अपनी बात रख दी है और माफी भी मांग ली है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी। सूत्रों के अनुसार, नोरा ने भरोसा दिलाया कि आगे वह अपने प्रोजेक्ट चुनते समय सामाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखेंगी। उनके इस फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसे विवाद शांत करने की कोशिश बताया।
इस मामले में 27 अप्रैल को अभिनेता संजय दत्त भी आयोग के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा था कि शूटिंग के समय गाना कन्नड़ भाषा में था और उन्हें हिंदी डबिंग की जानकारी नहीं थी। संजय दत्त ने माफी मांगते हुए 50 आदिवासी बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का शपथपत्र भी दिया था।
आपको बता दें कि विवादित गाना कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का हिस्सा था। गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया।
Published on:
07 May 2026 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
