इसी तारतम्य में नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के द्वारा सोमवार को कोंटा विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। कन्या आवासीय विद्यालय पोलमपल्ली, प्राथमिक शाला जगवाराम, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला पालामड़गु , प्राथमिक शाला कुम्मापारा, प्राथमिक शाला कोलाईगुडा, शासकीय हाई स्कूल पोलमपल्ली, पूर्व माध्यमिक शाला गोरगुंडा, जनपद प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला मिसमा, शासकीय हाई स्कूल पोटा केबिन केरलापाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।