पुलिस के अनुसार, उक्त नक्सली 7 जून 2025 को ग्राम पूवर्ती में ग्रामीण पटेल रामा बोड़के की हत्या की घटना में शामिल था। मृतक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस नक्सली वारदात के संबंध में थाना जगरगुंडा में अपराध पंजीबद्ध है और पुलिस द्वारा लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।