18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukma Naxal Arrest: 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद

Sukma Naxal Arrest: पुलिस को फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gariaband encounter

Sukma Naxal Arrest: सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 02 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुसपाल थाना से जिला बल और नक्सली गस्त सर्चिंग व नक्सलियों के आरोपियों की गिरतारी के लिए पुलिस पार्टी ग्राम गोंविदपाल, तुलसीडोंगरी, चिंतलनार और आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी।

इस दौरान, तुलसीडोंगरी पहाड़ी में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस पार्टी के सामने आते ही भागते और छिपते हुए देखा गया। (chhattisgarh news) पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निलेश उर्फ अवलम भीमा बताया, जो बीजापुर जिले के पीड़िया गायतापारा का निवासी है।

यह भी पढ़ें: Sukma Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 41 लाख के दो नक्सली हुए ढेर…

निलेश ने नक्सल संगठन में एओबी सीसी उदय के सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य और कालीमेला एलओएस सदस्य के रूप में कार्य करने की बात स्वीकार की। (Sukma News) आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को महुआ के पेड़ के नीचे छुपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री के 06 जिलेटिन रॉड, 07 मीटर कोर्डेक्स वायर, 03 डेटोनेटर और 25 मीटर बिजली वायर बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Sukma Naxal Arrest: बता दें कि इधर तीन नक्सलियों ने सीआरपीएफ व पुलिस के अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पित नक्सलियों में मेट्टागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष मड़कम जोगा, दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया इन चीफ माड़वी हिड़मा व जोनागुड़ा आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष सलवम देवा शामिल हैं। उन्होंने सीआरपीएफ की सेकेंड बटालियन के उपकमांडेंट भास्कर भट्‌टाचार्य, नक्सल सेल प्रभारी रौशन सिंह के सामने समर्पण किया।