Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukma Naxal Attack: जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया अटैक, 2 घायल

Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने अटैक कर दिया।

2 min read
Google source verification
Sukma Naxal Attack

Sukma Naxal Attack: सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी तैनात पुलिस के दो जवानों पर नक्सलियों ने धार-धार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल दोनों जवानों को जगरगुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Sukma Naxal Attack: नक्सलियों ने जवानों को गंभीर रूप से किया घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जगरगुंडा में ही लगने वाले साप्ताहिक बाजार के लिए जवानों की तैनाती की गई थी, जवान ड्यूटी कर रहे थे इस दौरान नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवानों पर अचानक हमला बोल दिया। जवान जब तक कुछ समझ पाते तब तक नक्सलियों ने जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। स्मॉल एक्शन टीम ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Sukma Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 41 लाख के दो नक्सली हुए ढेर…

इलाके में सर्चिंग अभियान तेज

वहीं घायल जवानों को सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल जगरगुंडा अस्पताल पहुंचा है, जहां उनकी प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है वहीं इस हमले में घायल जवान कटटम देवा, सोडी कन्ना घायल है। घायल दोनों जवानों का इंसास राइफल भी नक्सली लूट कर ले गए हैं, इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है।

लोगों में दहशत का माहौल

Sukma Naxal Attack: मिली जानकारी के मुताबिक हमले के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्‍सली हमले में घायल हुए जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं।