25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्तानपुर
‘गंगाजल’ में काम कर चुके फिल्म अभिनेता को सता रहा हत्या का डर
Play video

‘गंगाजल’ में काम कर चुके फिल्म अभिनेता को सता रहा हत्या का डर

कहा- हत्या के लिए कोविड एल -1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 23 Aug 2020, 6:50 PM IST

सुलतानपुर. प्रकाश झा निर्देशित फिल्म ‘गंगाजल’ सहित दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता विकास श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर अपनी हत्या करने का आरोप अपने भाइयों पर लगाया है। वीडियो सन्देश में उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी पर यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे भाई ने एक करोड़ रुपए लेकर मुझे कोविड एल -1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया है जिससे उनकी हत्या आसानी से की जा सके। अभिनेता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि वे कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं फिर भी उन्हें कोविड-19 एल 1 हॉस्पिटल में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता विकास श्रीवास्तव छोटे भाई विशाल श्रीवास्तव के संपर्क में आने से गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें शुक्रवार को अम्बेडकरनगर एल वन सेंटर भेजा गया था। एल-1 सेंटर भेजे जाते समय भी अभिनेता ने काफी हंगामा किया था। लेकिन डीएम सी इंदुमती के समझाने के बाद वे कोविड-19 हॉस्पिटल जाने के लिए राजी हुए थे ।

अभिनेता की रिपोर्ट आई निगेटिव
फिल्म अभिनेता विकास श्रीवास्तव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेता विकास श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व लाल पैथ लैब दोनों रिपोर्टों में निगेटिव आई है। अभिनेता श्रीवास्तव कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उनके पिता भाई व माँ ने उनके स्वस्थ होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम को सहयोग के लिए आभार जताया और ईश्वर को दिया धन्यवाद।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश