16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघर के अलावा अब बाल विकास विभाग बनाएगा बच्चों का आधार कार्ड

आधार कार्ड के बिना बच्चों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने पोस्ट ऑफिस के साथ ही बाल विकास पुष्टाहार विभाग को भी आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया है।  

2 min read
Google source verification
डाकघर के अलावा अब बाल विकास विभाग बनाएगा बच्चों का आधार कार्ड

डाकघर के अलावा अब बाल विकास विभाग बनाएगा बच्चों का आधार कार्ड

अब छोटे-छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग खुशखबर लेकर आया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में रजिस्टर्ड तीन साल से 6 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।

शासन से विभाग को हरी झंडी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधार कार्ड बनाए जाने से अब आधार कार्ड के अभाव में बच्चे योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं हो सकेंगे क्योंकि अब बाल विकास विभाग द्वारा पुष्टाहार विभाग केंद्र के बच्चों को खुद आधार कार्ड बनाएगा। इसे लेकर शासन ने विभाग को हरी झंडी दे दी है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 साल से 6 साल तक के बच्चों का नामांकन किया जाता है। नामांकित बच्चों को मिलने वाली खाद्य सामग्री दलिया, चना, सोयाबीन व चावल मुहैया कराया जाता है । इसके अलावा कई अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने की दशा में बच्चे इन योजनाओं से दूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें -Indian Railway : रेलवे की नई व्यवस्था, कम कमाई वाले स्टेशनों पर अब नहीं रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्री हतप्रभ

आंगनबाड़ी केंद्र पर बन सकेगा आधार कार्ड

आधार कार्ड के बिना बच्चों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने पोस्ट ऑफिस के साथ ही बाल विकास पुष्टाहार विभाग को भी आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया है ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर भी बच्चों के आधार कार्ड बन सके। इसके लिए हर ब्लॉक मुख्यालय टेक्निकल प्रणाली विकसित की जा रही है।

यह भी पढ़ें -Electricity Department New Facility : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बनेगा नया मोबाइल ऐप, मिलेगा जबरदस्त फायदा

14 ब्लॉकों पर बनेंगे आधार कार्ड

जिला कार्यक्रम अधिकारी विकासचन्द्र ने कहा कि, जिले के सभी 14 ब्लॉकों पर आधार कार्ड बनाने के लिए टेक्निकल प्रणाली स्थापित की जाएगी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही नन्हे-मुन्ने बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा।