
ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की बंपर कमाई, एक बार लगाएं 27 साल तक मुनाफा कमाएं
ड्रैगन फ्रूट की खेती यूपी के कई जिलों में काफी लोकप्रिय हो रही है। ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इसकी खेती से किसानों को एक एकड़ भूमि पर करीब आठ से दस लाख का मुनाफा हो रहा है। ड्रैगन फ्रूट की खेती में एक हैरान करने वाली बात यह है कि, एक साल लगाएं और 27 साल तक बैठ कर मुनाफा कमाएं। ड्रैगन फ्रूट की कीमत इस वक्त बाजार में 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक है। ड्रैगन फ्रूट मुख्य रूप से थाईलैंड, वियतनाम, इजरायल, श्रीलंका आदि जैसे देशों में काफी फेमस है। पर अब भारत में भी इसकी डिमांड बढ़ने लगी है।
पारंपरिक खेती को छोड़ शुरू की ड्रैगन फ्रूट खेती
सुलतानपुर में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू हो गई है। लंभुआ तहसील के किसान गया प्रसाद सिंह उर्फ मुरारी सिंह ने पारंपरिक खेती को छोड़ कर ड्रैगन फ्रूट खेती शुरू की है। मुरारी सिंह ने बताया कि, ड्रैगन फ्रूट की खूबियों को देखते हुए इसे लगाने का फैसला किया। इसमें गजब की एनर्जी होती है। ड्रैगन फ्रूट गुणों की खान है। यह डेंगू, चिकनगुनिया, समेत जटिल रोगों में बेहद लाभदायक होता है। विटामिन ए, विटामिन सी समेत तरह-तरह के न्यूट्रिएंट्स में पाए जाते हैं।
30 साल तक फल देता ड्रैगन फ्रूट
किसान मुरारी सिंह बताते हैं कि, एक ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आरसीसी ढांचे का पिलर बनाया जाता है। क्योंकि यह पौधा आकार में 6 फुट गोलाई लेता है और 30 साल तक फल देने की क्षमता होती है। दो पौधों के बीच इतनी दूरी रखी जाती है कि उन्हें फैलने का पूरा मौका मिल सके। 3 साल में लागत वापस आ जाती है। और शेष 27 साल विशुद्ध मुनाफा मिलता है। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पांच लाइन में 20-20 खम्भे खड़े करके उनमें चार-चार पौधे रोपे जाते हैं। प्रति पौधा करीब पचास रुपए का मिलता है। एक पौधे से करीब पचीस साल तक फल प्राप्त किया जा सकता है। औसतन एक एकड़ में किसान इसके पांच सौ खंभों में दो हजार पौधे तैयार कर सकते हैं। जिनसे करीब प्रतिवर्ष आठ लाख से 10 लाख रुपए तक की आमदनी हो जाती है।
यह भी पढ़ें : डीएपी के दाम में 150 रुपए की बढ़ोतरी, किसान हुआ मायूस
कोलकाता में मिलती है ड्रैगन फ्रूट की पौध
ड्रैगन फ्रूट का बीज कहां से मिलते हैं इसका जवाब देते हुए किसान मुरारी सिंह बताते हैं कि, ड्रैगन फ्रूट के पौधे कोलकाता से मंगवाए जाते हैं। इन पौधों में काफी उम्दा किस्म के फल तैयार होते हैं। अभी तक इस तरह के फल सिर्फ सूबे की राजधानी लखनऊ या फिर देश के बड़े महानगरों में ही उपलब्ध हैं।
ड्रैगन फ्रूट में साल में 6 बार आते हैं फूल
ड्रैगन फ्रूट साल में कितनी बार फल देता है, इसका उत्तर देते हुए किसान मुरारी सिंह आगे बताते हैं कि, इनके फूल साल में 3 से 6 बार आते हैं। कैक्टस पौधों की तरह ड्रैगन फ्रूट के सटम भी अगर टूटकर जमीन पर गिरते हैं तो वह अपनी जड़ें मिट्टी में खोज लेती हैं।
ड्रैगन फ्रूट लगाने का बेहतर समय मार्च-जुलाई
यह फल उन जगहों पर भी काफी अच्छी तरह से तैयार होती है जहां बारिश कम होती है। बरसात को छोड़कर आप किसी भी मौसम में इसके पौधे या बीज लगा सकते हैं। इसके लिए तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस अच्छा होता है। मार्च से जुलाई के बीच में इसके पौधे और बीज लगाने के लिए बेहतर समय होता है।
ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद
किसान मुरारी सिंह बताते हैं कि, गुलाबी रंग का स्वादिष्ट फल ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह नाश्ते में इसका उपयोग करने से भरपूर एनर्जी मिलती है। ड्रैगन फ्रूट नाम से यह फल बाजार में करीब 200-300 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। कभी कभी बाजारों में इसका भाव 400 रुपए तक पहुंच जाता है ।
ड्रैगन फ्रूट का उपयोग
ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल जैम, आइसक्रीम, जैली प्रोडक्शन, फ्रूट जूस, वाइन आदि बनाने में किया जाता है। इससे कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट बनाए जाते हैं। प्रोटीन, मिनरल्स समेत पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट की खेती नए कारोबार के रूप में देखी जा रही है।
सीएम योगी ने की सराहना
मुरारी सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ड्रैगन फूट की खेती की सराहाना की है। मैंने सीएम योगी को ड्रैगन फूट भेंट किया है। उन्होंने इस खेती की पूरी जानकारी ली और उत्साहवर्धन किया।
Published on:
02 May 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
