2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों पर डकैती का केस दर्ज, सुलतानपुर में मचा हड़कंप

जयसिंहपुर कोतवाली में जिले के आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों के खिलाफ डकैती, मारपीट और गाली-गलौज का केस पुलिस ने दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आबकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  

2 min read
Google source verification
आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों पर डकैती का केस दर्ज, मचा हड़कंप

आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों पर डकैती का केस दर्ज, मचा हड़कंप

जयसिंहपुर कोतवाली में जिले के आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों के खिलाफ डकैती, मारपीट और गाली-गलौज का केस पुलिस ने दर्ज किया है। आबकारी इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आबकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह केस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद आबकारी महकमा इंस्पेक्टर और सिपाहियों के बचाव में आ गया है।

सुमित्रा के घर से जेवरात और नगदी लूटे

मामले के अनुसार जयसिंहपुर क्षेत्र के मलवा करौंदी गांव की रहने वाली सुमित्रा पत्नी स्वर्गीय रामबली की तहरीर पर पुलिस ने जयसिंहपुर के आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप वर्मा व चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है। आरोप है कि 29 मई 2022 को महेंद्र प्रताप वर्मा चार सिपाहियों के साथ सुमित्रा के घर दबिश देने पहुंचे थे। दबिश में इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों ने वादिनी सुमित्रा के घर से जेवरात और नगदी लूट ली। इसका विरोध करने पर सुमित्रा को जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़े - Love Jihad : शाहरुख की धमकी, निकाह नहीं किया तो कर दूंगा सिर कलम, एफआईआर दर्ज

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

सुमित्रा इस लूट की शिकायत पुलिस में दर्ज करने सम्बंधित थाने गई। पर सुमित्रा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस से लेकर आला अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की तो पीड़िता सुमित्रा ने कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट ने सुमित्रा की अर्जी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप वर्मा व चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी महकमा इंस्पेक्टर और सिपाहियों के बचाव में उतर गया है। एसपी सोमेन बर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, सच्चाई के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े - अवैध रिश्ते में पति बना बाधक तो पत्नी-प्रेमी ने किया वो हाल की वजह जानकर पुलिस भी चौंक गई