
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. एक जुलाई को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ के साथ दिन-दहाड़े हुई लूट हुई थी। घटना का राजफाश करते हुए गोसाईंगंज पुलिस और स्वाट टीम ने अन्तर्जनपदीय लूटेरे गैंग को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट के जेवरात बिना नम्बर की बाइक और पिस्टल कारतूस बरामद किया है।
लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। इसी पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बिना नम्बर की बाइक से हैदरगंज रोड से फुलौना होते हुये सुदनापुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि इन्हीं लोगों ने भटपुरा में सर्राफा व्यापारी दिनेश सोनी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। स्वाट प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल सहित मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों लुटेरों के खिलाफ सुलतानपुर अयोध्या के अलावा अन्य कई जिलों विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।
Published on:
12 Jul 2021 03:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
