
weather update बीती रात जिले में आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से मौसम एकदम खुशगवार हो गया है। इससे पारा लुढ़क गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 60 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आए तूफान से बृहस्पतिवार की भोर में मौसम सर्द हो गया। आंधी पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में पेड़ पौधे उखड़ गए हैं। बिजली के पोल धराशाई हो गए हैं। शादी विवाह में सजे पंडाल गिरने से भी भारी नुकसान आंका जा रहा है। खेतों में पड़े मवेशियों के चारे यानी भूसा भी आंधी पानी से बर्बाद हुआ है। वहीं भोर तीन बजे से शुरू बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। आकाशीय बिजली कई स्थानों पर गिरने का प्रबल अनुमान है। कई इलाकों में आवासीय छप्पर ढहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
हफ्ते भर गर्मी से राहत
जिले के मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि अभी करीब हफ्ते भर लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। आने वाले 48 घण्टों में सुलतानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ का मौसम अलर्ट
राजधानी लखनऊ की बात करें तो गुरुवार सुबह मौसम बेहद नरम है। ठंडी हवाएं चल रही है। तापमान में भारी गिरावट है। लोगों के चेहरे मुस्कुरा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों की कहना है कि, अभी छह—सात दिन मौसम ठंडा रहेगा। 6—7 मई को बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ का गुरूवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, उत्तराखंड के भी कई जिलों में बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया। जिसका प्रभाव यूपी के कुछ जिलों में भी पड़ा रहा है।
Published on:
05 May 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
