18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो 28, 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगरा, प्रयागराज, झांसी, बांदा, मेरठ, वाराणसी जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। और मानसून कब आएगा जानें।

2 min read
Google source verification

अभी प्रदेशवासियों को और भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो 28, 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगरा, प्रयागराज, झांसी, बांदा, मेरठ, वाराणसी जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। और 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिले में गर्मी का प्रकोप इस कदर हावी है कि, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त पशु व पक्षी व्याकुल हो गए हैं।

मौसम विभाग का लू के लिए येलो अलर्ट

सुलतानपुर जिले में दोपहर के समय आसमान से बरस रही आग से लोग झुलस रहे हैं। मौसम विभाग ने लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले मौसम ने करवट ली थी, जब तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार (26 अप्रैल) को एक बार फिर गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी।

यह भी पढ़ें : बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे अधिक गर्म शहर रहा बांदा, तीन दिन लू चलने का मौसम अलर्ट

45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिले के मौसम जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि, लू से कुछ समय के लिए राहत नहीं मिलने वाली है। अभी जबरदस्त लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Weather Latest Update : मौसम विभाग का यूपी में अगले 5 दिन लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा जानें?

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून करीब 25 जून के आस-पास आने की संभावना है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, इस बार यूपी में झमाझमा बारिश होगी।