5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Updates : आज फिर जमकर बरसे बदरा, जानें- अगले 48 के लिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Sultanpur Weather Updates- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी

less than 1 minute read
Google source verification
UP Sultanpur Weather Updates

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. UP Sultanpur Weather Updates- सुलतानपुर सहित पूरे यूपी में मानसून सक्रिय है। गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इससे पहले बुधवार को हल्की बारिश होने के बाद दिन भर हल्की धूप के बीच चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन गुरुवार को रात से ही झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। सुलतानपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वर्तमान मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 48 घण्टों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस बीच तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश