6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमर में तमंचा लगाकर घर में घुसीं तीन महिला डकैत, बरपाया ऐसा कहर, नजारा देखकर पुलिस के भी उड़े होश

दिनदहाड़े डकैती की घटना से सहमे लोग, सुलतानपुर जिले के मोतिगपुर थाना क्षेत्र का मामला...
2 min read
Google source verification
motigarpur sultanpur

कमर में तमंचा लगाकर घर में घुसीं तीन महिला डकैत, बरपाया ऐसा कहर, नजारा देखकर पुलिस के भी उड़े होश

सुलतानपुर. मोतिगपुर थाना क्षेत्र में महिला डकैतों लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने एक गृहणी को बंधक बनाकर जेवरात और 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं लूटपाट का विरोध करने पर महिला डकैतों ने गृहणी को तमंचे की बट से मार-मारकर बेहोश कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरी महिलाएं घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गईं। पुलिस ने अज्ञात महिला बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा बाजार की है, जहां के सुरेंद्र यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर में उनकी मां, पत्नी प्रियंका और दो बच्चे रहते हैं। शनिवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद मां खेत में चली गई। दिन में दो बजे के करीब पत्नी प्रियंका घर के बाहर बैठी थी, तभी तीन महिलाएं साड़ी से मुंह ढके उसके पास पहुंच गईं। बातचीत शुरू हुई तो कुर्सी लाने के लिए प्रियंका घर के अंदर चली गई, तभी मौका पाकर दो महिलाएं अन्दर घुस गई, जबकि एक घर के दरवाजे पर खड़ी हो गई। अंदर गईं दोनों महिलाओं ने प्रियंका को बंधक बना लिया। प्रियंका ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसको तमंचे से मारकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों महिला डकैतों ने जमकर लूटपाट की। सोने-चांदी के जेवरात और नगद 15 हजार रुपए महिलाएं घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गईं।

रिश्तेदारों को दी सूचना
होश में आने पर प्रियंका ने पड़ोसियों को फोन किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी तो प्रियंका ने अंबेडकर नगर के बहलोलपुर गांव निवासी अपनी ननद को फोन कर सूचना दी। सूचना पर प्रियंका का भांजा ढेमा बाजार पहुंचा और ताला तोड़कर प्रियंका को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई।

महिला बदमाशों को तलाश रही पुलिस
सूचना पर डॉयल 100 पुलिस और मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रियंका की तहरीर पर तीन अज्ञात महिला बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

तस्वीर- लूट का शिकार हुई महिला से वारदात की जानकारी लेते पुलिसकर्मी

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग