4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Car Stunt: पर्यटन स्थल मोरभंज में कार से किया खतरनाक स्टंट, 3 युवक गिरफ्तार, 3 कार भी जब्त

Car stunt in Morbhanj: 20 दिन पूर्व मोरभंज डेम के पास स्टंटबाजी का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दर्ज किया अपराध
2 min read
Google source verification
Car stunt in Morbhanj tourist spot

Surajpur car stunt, स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार युवक (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल मोरभंज डेम के पास महीनेभर पूर्व कार से खतरनाक स्टंट करना 3 युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल (Car stunt video viral) होने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। फिर तीनों कार व स्टंट कर रहे युवकों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई 3 कार को भी जब्त कर लिया है। दरअसल कार से स्टंट का वीडियो वायरल होने का वीडियो मोरभंज में घूमने गए कुछ युवकों ने अपने मोबाइल पर बना लिया था। सोशल मीडिया में भी कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

इस संबंध में जयनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन पाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कंचननगर थाना रामानुजगंज बलरामपुर, धनंजय राव उर्फ चीनू उम्र 22 वर्ष निवासी गांधीनगर सरगुजा व मो. लतीफ रजा उम्र 26 वर्ष निवासी पडक़ीपारा करवां थाना जयनगर द्वारा मोरभंज डेम के समीप खुले मैदान में गत दिनों तेज रफ्तार और लापरवाही से कारें चलाकर स्टंटबाजी की जा रही थी।

इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और किसी भी समय बड़ा हादसा (Accident) होने की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हरकत में आई पुलिस

वीडियो सामने आते ही जयनगर पुलिस हरकत में आई और मामले (Car stunt) का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने जांच के बाद 3 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Stunt in car: 3 कार भी जब्त

जयनगर पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई तीनों कार क्रमश: सीजी 15 ईएफ 9534, सीजी 10 एवाई 9221 और सीजी 04 एचडी 5700 को भी जब्त कर लिया है। पुलिस (Jaynagar Police) का कहना है कि पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।