कलेक्टर ने कक्षा में गणित विषय भी पढ़ाया। उन्होंने लिनियर इक्वेशन पढ़ाते हुए कहा कि गणित के प्रश्नों, फार्मूले को याद न करें बल्कि उसे समझें। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई में तनाव ज्यादा न लें, पढ़ाई में नंबर से ज्यादा ज्ञान का महत्व होता है। इसलिए पढ़ते वक्त उसे याद नही करें बल्कि उसके कांसेप्ट को समझें।