5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ने के खेत में गए किसान को हाथी ने मार डाला, जान बचाकर भागते समय गिरा तो सूंड से उठाकर पटका

Elephant killed farmer: 27 हाथियों का दल क्षेत्र में मचा रहा उत्पात, खेत में अचानक हाथियों को देखकर हड़बड़ा गया था किसान, भागते समय गिर गया तो हाथी ने सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया

2 min read
Google source verification
गन्ने के खेत में गए किसान को हाथी ने मार डाला, जान बचाकर भागते समय गिरा तो सूंड से उठाकर पटका

Elephant demo pic

प्रतापपुर. Elephant killed farmer: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकोना के सौंतार व बांक नदी के बीच 27 हाथियों का दल रविवार की रात से विचरण कर रहा है। हाथियों का यह दल किसानों के गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इसी बीच गन्ने का खेत देखने गए एक किसान को हाथी ने पटककर मार डाला। हाथियों को सामने देखकर किसान भाग ही रहा था कि वह हड़बड़ाहट में गिर गया था।


गौरतलब है कि बैकोना क्षेत्र के ग्रामीण रविवार की रात अपनी गन्ने की फसल को बचाने के लिए किसान हाथियों के दल को अपने स्तर पर दूर खदेडऩे का प्रयास कर रहे थे। लेकिन गन्ने के खेतों में मौजूद हाथियों का दल वहीं डटा रहा और लगातार गन्ने की फसल को बर्बाद करते रहे।

देर रात होने के कारण किसान थक हारकर अपने-अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह किसान गन्ने के खेतों में डटे हुए हाथियों के दल को फिर से खदेडऩे के प्रयास में लग गए।

तभी अचानक गन्ने के खेत में मौजूद हाथियों के दल में से एक हाथी से बैकोना के करसिहापारा निवासी शिवमंगल पैकरा 35 वर्ष पिता स्व. मोहरसाय का सामना हो गया।

हाथी को सामने देखकर उसने अपनी जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया पर हड़बड़ाहट में नीचे गिर गया। इस दौरान हाथी ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए सूंड से उठाकर नीचे पटक दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी मिलते ही आनन फानन में ग्रामीण उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: करंट लगाकर पहले मादा हाथी को मार डाला, फिर कुल्हाड़ी से कई टुकड़े कर 12 गड्ढों में कर दिया दफन, 4 गिरफ्तार


10 से 12 किसानों के गन्ने की फसल को रौंदा
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल अभी भी वहीं जमा हुआ है। लगभग १० से १२ किसानों के गन्ने की फसल को रौंद दिए जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इधर वन विभाग की टीम हाथियों के दल को जंगल की ओर खदेडऩे के प्रयास में लगी हुई है। वन अमले ने ग्रामीणों को हाथियों के समीप नही जाने की समझाइश दी है।

यह भी पढ़ें: बहन के बारे में हमेशा करता था गंदी-गंदी बातें, गुस्से में तालाब में डुबाकर मार डाला


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि मृतक किसान के पत्नी व दो बच्चे हैं। हाथी के हमले में किसान की मौत हो जाने से उसके दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

पत्नी व दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वहीं वन विभाग ने मृतक के परिजन को प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान की है। मुआवजा के लिए प्रकरण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।