8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन के बारे में हमेशा करता था गंदी-गंदी बातें, गुस्से में तालाब में डुबाकर मार डाला

Murder News: पुलिस ने सुलझाई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी, छेरता मनाने जाने की बात कहकर घर से निकला युवक नहीं लौटा था रातभर, सुबह संदिग्ध हालत में तालाब में मिली थी लाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Jan 2024, 8:54 PM IST

बहन के बारे में हमेशा करता था गंदी-गंदी बातें, गुस्से में तालाब में डुबाकर मार डाला

Murder accused arrested

सूरजपुर. Murder news: सूरजपुर जिले के खडग़वां चौकी अंतर्गत ग्राम पाठकपुर में एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल मृतक आरोपी की बहन के बारे में हमेशा अभद्र बातें करता था। इसी से तंग आकर उसने छेरता त्योहार की रात मृतक को तालाब में डुबाकर मार डाला। साक्ष्य छिपाने उसने उसके कपड़े भी तालाब में फेंक दिए थे।


गौरतलब है कि 26 जनवरी को ग्राम पाठकपुर निवासी सोनिया यादव ने खडग़वां चौकी में सूचना दी थी कि उसका पति बुद्धेश्वर यादव 25 जनवरी को छेरता त्योहार मनाना है कहकर घर से निकला था। लेकिन रात तक घर नहीं आया।

तब उसने सोचा कि किसी रिश्तेदार के घर में रुक गया होगा। लेकिन अगले दिन सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में पति की लाश मिली। मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मृतक द्वारा गांव के ही श्याम सिंह से किसी बात को लेकर अभद्र बात करने की जानकारी सामने आई।

इस पर पुलिस ने संदेही श्याम सिंह पिता स्व. राजेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मृतक की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: चाइल्ड पोर्नोग्राफी: बच्चों का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में किया अपलोड, शहर के 2 युवक गिरफ्तार


कपड़ों को उतारकर तालाब में फेंका
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक इसकी बहन के बारे में बार-बार अभद्र शब्दों का प्रयोग करता था। इससे तंग आकर 25 जनवरी की रात मृतक को उसके घर छोडऩे जाते समय रास्ते में तालाब के पास पहले झगड़ा हुआ।

इसके बाद वह मृतक को खींचते हुए तालाब में ले गया और यहां डुबाकर मार डाला। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसके कपड़ों को उतारकर तालाब में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें: Breaking News: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज दोस्त ने ही कर दी 8वीं के छात्र की हत्या, चाकू लेकर 2 अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा रातभर


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में चौकी प्रभारी खडग़वां योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, विनय किस्पोट्टा, देवराज, आरक्षक रामाधार सिंह, राकेश सिदार, मनोज, कृष्णकांत पाण्डेय, अनिल व भगत सिंह सक्रिय रहे।