जशपुरनगर. Child pornography: जशपुर पुलिस ने बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्रॉफी के अपराध में दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी समीर भगत के विरूद्ध धारा 67, 67 बी, आईटी एक्ट 201 भादवि एवं दूसरे आरोपी बजरंग राम के विरूद्ध धारा 67, 67 बी आईटी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। दोनो आरोपी जशपुर के शहरी क्षेत्र के सरनाटोली और डीपाटोली के निवासी हैं।