नहीं पहुंची रेलवे पुलिस, रुकी रही ट्रेन
हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। इसके अलावा पुलिस सहित काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे लेकिन सूचना होने के बावजूद रेलवे पुलिस 1 घंटे तक वहां नहीं पहुंची,जबकि करंजी स्टेशन से घटनास्थल की दूरी मात्र 3 किलोमीटर ही है। इसे लेकर रेलवे पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश देखा गया।