25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार ने सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन को मारी टक्कर, बह निकली खून की धार, तड़पकर हो गई मौत

तेज रफ्तार कार के चालक ने नए बन रहे मार्ग को किया लहूलुहान, सरकारी शराब दुकान में था कार्यरत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:27 PM IST

Accidental car

Car

रामनगर/बिश्रामपुर. करोड़ों की लागत से बन रहा भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग शुक्रवार की दोपहर खून से लाल हो गया। इस मार्ग पर तेज रफ्तार कर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलते हुए सिर के बल सड़क पर गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मृतक सरकारी शराब दुकान में सेल्समेन था।


सूरजपुर जिले के ग्राम रामनगर निवासी रंजीत सिंह पिता देव सिंह बिश्रामपुर स्थित शराब दुकान में सेल्समेन का काम करता था। वह शुक्रवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिश्रामपुर आ रहा था।

वह बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर स्थित ग्राम रामनगर के सती चौक के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार क्रमांक सीजी १५ बीजी-९५०२ के चालक किशी राजवाड़े ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक हवा में गोते लगाते हुए सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। जब तक वहां से गुजर रहे लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
राहगीरों की सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शाम को शव उन्होंने परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


घर में पसरा मातम
सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत से उसके घर व परिजनों में मातम पसर गया है। घरवालों को पुलिस ने जैसे ही मोबाइल पर हादसे की सूचना दी, वहां कोहराम मच गया। इस दौरान परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग