10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: शादी के 24 घंटे पहले होटल में संभ्रांत परिवार के दूल्हे की फांसी पर लटकती मिली लाश, बेड पर पड़ा था पिस्टल

Groom commits suicide: शादी की तैयारियां हो चुकी थीं पूरी, हल्दी की रस्म के दिन दूल्हे का फांसी पर लटकता शव मिलने से परिजनों में पसरा मातम, सुसाइड नोट व डायरी बरामद, पुलिस हर एंगल से मामले की कर रही है जांच

2 min read
Google source verification
Groom commits suicide

Hotel room where groom suicide

सूरजपुर. Groom commits suicide: शादी से 24 घंटे पहले संभ्रांत परिवार के एक युवक की होटल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की शादी गुरुवार को ही होने वाली थी। युवक ने ऑफिस की मीटिंग के लिए होटल का कमरा बुक किया था। बुधवार की शाम हल्दी की रस्म में जब दूल्हा घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। दोस्तों के बताए अनुसार परिजन जब होटल में पहुंचे तो कमरे में फांसी पर लटकती उसकी लाश मिली। कमरे में ही बेड पर एक पिस्टल व डायरी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद व डायरी बरामद कर लिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।


सूरजपुर के नेहरु पार्क मोहल्ला निवासी हंसराज अग्रवाल उर्फ हंसु 36 वर्ष की 29 जून को अंबिकापुर में शादी होने वाली थी। शादी से एक दिन पहले बुधवार की सुबह वह घर से टॉयलेट जाने के नाम पर निकला था। शाम को जब वह हल्दी की रस्म में घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की।

उसके मोबाइल पर भी बात नहीं होने से परिजन परेशान था। इसी बीच युवक के दोस्तों ने नगर के ही आदित्य होटल में कमरा बुक करने की बात बताई। जब परिजन होटल में पहुंचे तो पता चला कि उससे ऑफिस मीटिंग के नाम पर कमरा बुक किया है। परिजन ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई।

फिर होटल संचालक द्वारा दूसरी चाबी से कमरा खोला गया तो भीतर का नजारा हैरान करने वाला था। युवक की लाश पंखे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। वहीं बेड पर एक पिस्टल व डायरी रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Video: सैनिक स्कूल के 6वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, मां बोली- हमें क्यों नहीं बताया, प्राचार्य ने पत्रकार से छीना कैमरा- See Video


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। गुरुवार की सुबह एसपी समेत पुलिस की टीम फिर होटल के कमरे में पहुंची और फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कमरे से पिस्टल व डायरी भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें: थाने के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, 6 पुलिसकर्मी घायल, उड़ गए वायरलेस सेट और कंप्यूटर


डायरी में पैसों के लेन-देन की बात
पुलिस ने जिस डायरी को जब्त किया है, उसमें कई लोगों से पैसों के लेन-देन की बातें लिखी गई हैं। वहीं एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सूरजपुर एसपी आई कल्याण एलसेला ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में जो भी इसमें संलिप्त होगा, उसपर कार्रवाई होगी।


मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
मृतक हंसराज अग्रवाल की 29 जून को ही अंबिकापुर में शादी होने वाली थी। परिवार द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। इसी बीच युवक का शव मिलने की सूचना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इसकी खबर जैसे ही दुल्हन पक्ष को लगी, वहां भी मातम पसर गया है।