
Mother-son dead body found into the well
सलका. Heart breaking: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बैजनाथपुर ब के बनियापारा मोहल्ले में शनिवार को एक कुएं में मां व दुधमुंहे बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। बच्चा मां के साथ ही कपड़े में बंधा हुआ था। जांच में पता चला कि मृतका बच्चे के साथ ५ दिन से लापता थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर ब के बनिया पारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में बैजनाथपुर निवासी गणेश सिंह पिता रुद्र सिंह से हुई थी। इनका एक 5 माह का पुत्र था। बीते 16 अगस्त की रात बबीता अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।
अगले दिन सुबह तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उसके मायके में भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वहां से भी लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद परिजन ने १७ अगस्त को भटगांव थाने में उसके व बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसी बीच शनिवार की सुबह बनियापारा मोहल्ले के लोगों ने निस्तार वाले कुएं में मां-बच्चे की लाश एक साथ तैरती देखी। इसकी सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार शिवनारायण राठिया व पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे।
मां के साथ कपड़े में बंधा था बच्चा
जब दोनों के शवों को बाहर निकाला गया तो बच्चा अपनी मां के साथ ही कपड़े में बंधा हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पीएम हेतु अस्पताल भेजा।
संभावना बताई जा रही है कि महिला ने बच्चे सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है की मृतका की दिमागी हालत भी कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। फिलहाल भटगांव पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Published on:
19 Aug 2023 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
