2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई नवेली बहू बोली- मां जी दर्द हो रहा, बात अनसुना कर सब चले गए, वापस लौटे तो मिली इस हाल में

4 महीने पूर्व ही हुई थी शादी, पति तथा सास-ससुर ने सामान्य बात सोचकर घर में छोड़ दिया था अकेला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jul 2018, 4:40 PM IST

Dead body

Dead body

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के भैयाथान थानांतर्गत ग्राम खैरी में नवविवाहिता ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उसने पति तथा सास-ससुर को सीने में दर्द होने की बात बताई थी, लेकिन सभी ने इसे सामान्य दर्द मान लिया और काम करने खेत में चले गए। जब सभी खेत से लौटे तो वह फांसी पर झूलती मिली। चार महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


21 वर्षीय एक युवती की शादी 4 महीने पूर्व भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में युवक से हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। रविवार की सुबह घर के सभी सदस्य खेत जानेे की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नवविवाहिता कलावती ने पति व सास-ससुर से सीने में दर्द की शिकायत की।

यह भी पढ़ें : पटना से 17 साल की लड़की का अपहरण कर चांपा में कई बार किया दुष्कर्म, यूपी ले जाने की थी तैयारी

परिजन इसे सामान्य दर्द समझ कर काम करने खेेत चले गए। इधर कलावती घर पर अकेली थी। जब घर के सदस्य काम से वापस लौटे तो देखा कि बहू ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली है। उसकी मौत हो चुकी थी।

इसकी सूचना उन्होंने भैयाथान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात नवविवाहिता का शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


बीमारी से थी तंग तो लगा ली फांसी
इधर सूरजपुर जिले के ही ग्राम मोहनपुर में 55 वर्षीय एक वृद्धा ने बीमारी से परेशान होकर शनिवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि यहां की पुमनिया कैंसर की बीमारी से पीडि़त थी जिसका उपचार परिजन घर पर ही करा रहे थे। बीमारी के कारण वह परेशान रहती थी और इसी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।