8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल, टीका लगाने आई नर्स भी झुलसी

Sky lightning: प्राइमरी स्कूल में पढऩे गए थे बच्चे, अचानक तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को टीका लगाने पहुंची नर्स भी आई चपेट में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Feb 2024, 7:28 PM IST

sky lightning

Injured student admit in hospital

ओडग़ी. Sky lightning: सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा के प्राइमरी स्कूल रेडियापारा में पढ़ाई के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान 5 बच्चे चपेट में आ गए और चौथी कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य छात्र घायल हो गए। वहीं रेडियापारा स्थित आंगनबाड़ी में महिलाओं को टीका लगाने आई एक नर्स भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। सभी घायलों को मोहरसोप व बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां से चारों छात्र को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया। छात्र की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।


ओडग़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा स्थित रेडियापारा प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को 30 बच्चे पढऩे गए थे। दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच तेज गरज के साथ स्कूल में ही आकाशीय बिजली गिर गई।

इसकी चपेट में आकर चौथी कक्षा के छात्र लक्ष्मण सिंह पिता रामलाल 9 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र अमरजीत सिंह पिता कुंभकरण 8 वर्ष कक्षा तीसरी, सहदेव सिंह पिता रामनाथ 8 वर्ष कक्षा दूसरी, शिवराम सिंह पिता रामकिशन 10 वर्ष कक्षा चौथी व भुवन सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी भी झुलस गए।

आकाशीय बिजली गिरने के बाद शिक्षकों व छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा घायल छात्रों को बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां बिजली गुल होने के कारण टॉर्च की रोशनी में इलाज करना पड़ा। कुछ देर बाद यहां से चारों छात्रों को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया।

यहां एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर डॉक्टरों ने पीएम पश्चात मृत छात्र का शव उसके परिजन को सौंप दिया। छात्र की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में तडि़त चालक नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें: लापता छात्र की पड़ोसी ने ही हत्या कर जला दी थी लाश, प्रतापपुर में तनाव, क्राइम पेट्रोल व सीआईडी देख दिया वारदात को अंजाम


आंगनबाड़ी में नर्स भी आई चपेट में
इधर रेडियापारा स्थित आंगनबाड़ी में नर्स ज्योति पैकरा शिशुवती व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने गई थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में वह भी आकर झुलस गई।

उसे मोहरसोप अस्पताल ले जाया गया, यहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा।