5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी हो गए अलग तो मां ने 13 साल की बेटी का शादीशुदा युवक से करा दिया निकाह, फिर इतना हुआ अत्याचार कि…

एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग की मां व ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, मां ने भी कर ली थी दूसरी शादी

less than 1 minute read
Google source verification
पति-पत्नी हो गए अलग तो मां ने 13 साल की बेटी का शादीशुदा युवक से करा दिया निकाह, फिर इतना हुआ अत्याचार कि...

Triple talaq

सूरजपुर. पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़े तो वे अलग हो गए। मां के हिस्से में 13 साल की बेटी आई तो उसने उसकी शादी एक शादीशुदा युवक से करा दी। इसके बाद मां ने भी किसी अन्य से शादी कर ली। इधर नाबालिग बेटी पर काफी जुल्म किए गए। यही नहीं पति ने उसे 3 तलाक (Triple talaq) भी दे दिया। (Surajpur Crime)

इसके बाद वह दर-दर की ठोंकरे खाने को विवश हो गई। इस मामले में एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उसकी मां समेत कथित ससुरालियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।


गौरतलब है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में आई खटास के बाद उनकी नाबालिग बच्ची के साथ अत्याचार की इंतहा हो गई। बच्ची की महज 13 वर्ष की उम्र में शादी शुदा युवक के साथ करा दी गई, यहां उसे साथ तीन तलाक (Triple talaq) से लेकर शारीरिक प्रताडऩा के दौर से गुजरना पड़ा।

इसकी शिकायत बालिका ने जिला बाल संरक्षण विभाग में दर्ज कराई थी। जिला बाल संरक्षण विभाग ने बच्ची के बयान के बाद पुलिस प्रशासन से कार्रवाई का आग्रह किया था।

लेकिन कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के दबाव में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। बाद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया।


इनके खिलाफ दर्ज हुआ अपराध
इस पर कोतवाली पुलिस ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल की शिकायत पर बालिका की मां लैला खातुन सहित कल्याणपुर के रहमान ताज, शमसुद्दीन, नैमुन निशा व अन्य पर धारा 498ए, 34 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 9, 11 का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सूरजपुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surajpur Crime