13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH पर टैक्सी-कार में जबरदस्त भिड़ंत, स्वामी आत्मानंद स्कूल की 3 शिक्षिका समेत आधा दर्जन यात्री गंभीर

Taxi-Car accident: अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे (Ambikapur-Manendragarh NH) पर हुआ हादसा, सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

2 min read
Google source verification
Taxi-car accident on NH

Taxi-car accident

जयनगर. Taxi-car accident: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर केनापारा शशिपुर में बुधवार की दोपहर कार व टैक्सी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सडक़ पर टैक्सी पलट गई। हादसे में स्वामी आत्मानंद स्कूल की 3 शिक्षका समेत आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, यहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की वजह से एनएच पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।


बुधवार की दोपहर विश्रामपुर की ओर से अंबिकापुर जा रहे टैक्सी क्रमांक सीजी 15 जेडडी 0628 की अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे पर जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित केनापारा शशिपुर के पास सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एनपी 8409 के साथ भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी सडक़ किनारे पलट गई। इसके बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई, एक महिला यात्री काफी देर तक टैक्सी में ही फंसी रही, उसे तथा अन्य घायलों को आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। फिर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर भेजा गया।

दुर्घटना में ये हुए घायल
दुर्घटना में टैक्सी सवार स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शिक्षिका क्रमश: अंबिकापुर निवासी साक्षी जायसवाल, अंबिकापुर गांधीनगर निवासी 37 वर्षीय निशा मिश्रा पति अखिलेश, जवाहरनगर बनारस चौक अंबिकापुर निवासी 23 वर्षीय दिव्या शुक्ला पिता सत्येंद्र शुक्ला,

महावीरपुर आमगांव निवासी 22 वर्षीय निशा खलखो पिता स्व. तेजराम, 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कालरी कर्मी सहादन खलखो पिता स्व. घसिया के अलावा एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 2 महिला पटवारी बोलीं- एसडीएम कहते हैं ‘...दिन में बुलाऊं या रात में, आना पड़ेगा, नई तो...’, दी आत्मदाह की चेतावनी


दादा-पोती भी घायल
बताया जा रहा है कि आमगांव निवासी निशा खलखो अपने दादा सहादन खलखो के साथ पेंशन निकलवाने विश्रामपुर सेंट्रल बैंक आई थी, जो राशि आहरण करने पश्चात टैक्सी से वापस दादा के साथ घर लौट रही थी। वहीं सभी शिक्षिकाएं छुट्टी उपरांत अपने घर वापस लौटने टैक्सी में सवार हुर्इं थीं।

मामले में अभी तक किसी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सूचना पर जयनगर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर, एएसआई प्रवीण राठौर, राकेश यादव, आरक्षक रमेश कसेरा, नगर सैनिक अकबर अली ने मौके पर पहुंचकर आवागमन को बहाल कराया।