आत्मदाह की चेतावनी
महिला पटवारियों ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो, मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, आयुक्त सरगुजा संभाग, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, कलेक्टर बलरामपुर और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को भी प्रेषित की है। कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह (Self immolation) की चेतावनी दी है।