वनभूमि में काबिज 18 अवैध मकानों को बाकी है तोडऩा
वनमंडल मनेंद्रगढ़ से कुल 35 कब्जाधारियों को स्वमेय खाली कराने नोटिस जारी हुआ था। अतिक्रमण नहीं हटाने पर १७ मकान तोड़े गए हैं, वहीं शेष 18 मकानों को तोडऩे दोबारा अभियान चलाया जाएगा। वनांचल भरतपुर में जगह-जगह वनभूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने की होड़ लगी है।