4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: कुएं में दबे दूसरे श्रमिक का भी निकाला गया शव, तीसरे की तलाश जारी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस भी पहुंचे

Well Collapse: मनरेगा के तहत कुआं खुदाई (Well digging) के दौरान अचानक धसकने से 3 श्रमिकों की दबकर हो गई थी मौत, रात में पहुंची थीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रेणुका सिंह (MP Renuka Singh)

2 min read
Google source verification
Health Minister

Health Minister TS Singhdeo reached well collapse spot

सूरजपुर. ओडग़ी विकासखंड के ग्राम धरसेड़ी के आमापारा में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं में खुदाई (Well Collapse) के दौरान दबे 3 श्रमिकों में से दूसरे श्रमिक डिगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन का शव भी रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। इससे पूर्व जमीन मालिक नानसाय का शव सुबह ही निकाला गया था।

अब कुएं में दबे तीसरे श्रमिक के शव की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। रेस्क्यू का कार्य जारी है। इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) भी सवा 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

Read More: मनरेगा के तहत बन रहे कुएं के अचानक धसकने से 3 लोग मलबे मेें दबे, निकालने सुबह शुरु होगा रेस्क्यू


सूरजपुर जिले के ओडग़ी क्षेत्र के ग्राम धरसेड़ी आमापारा निवासी नान पिता धीरसाय पंडो की जमीन पर मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था।

शनिवार को नानसाय सहित 7 श्रमिक कुएं के निर्माण कार्य में लगे थे। शाम लगभग 5 बजे अचानक कुआं धसक गया। इससे नान पिता धीरसाय, पहाड़पारा निवासी सजन पिता राम व बहराडांड़ निवासी डिगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन कुएं में गिरकर मलबे के नीचे दब गए।

जबकि 2 श्रमिकों को मामूली चोटें आई थीं। वहीं एक श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल गया था। कुएं धसकने व उसमें श्रमिकों के दबने की सूचना क्षेत्र में तत्काल फैल गई। सूचना मिलते ही कलक्टर, सीईओ, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरु करने के आदेश दिए।

Read More: कुएं से निकला जमीन मालिक का शव, 2 श्रमिकों का शव निकालने चल रहा रेस्क्यू, आधी रात पहुंची थीं केंद्रीय राज्य मंत्री


अब तक 2 का निकाला गया शव
5 जेसीबी मशीन लगाकर दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। इस दौरान रातभर चले ऑपरेशन में सफलता नहीं मिल पाई।

आज सुबह फिर शुरु किए गए रेस्क्यू में जमीन मालिक नान साय का शव निकाला गया। वहीं 6 घंटे बाद दूसरे श्रमिक डिगेंद्र का शव बरामद किया गया। फिलहाल तीसरे श्रमिक की तलाश जारी है।


केंद्रीय राज्य मंत्री, पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमले ने बनाए रखी है नजर
हादसे की सूचना पर रात करीब 12 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। हादसे के बाद से ही सूरजपुर कलक्टर, एसपी, सीईओ देर रात तक मौजूद रहे।

आज सुबह से फिर पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला मौके पर डटा रहा। वहीं दोपहर 3 बजे आईजी आरपी साय भी मौके पर पहुंचे थे। सवा 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

Story Loader