4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर खड़े ट्रक से 7.47 लाख के पार्सल चोरी

बारडोली के आफवा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
less than 1 minute read
Google source verification
हाइवे पर खड़े ट्रक से 7.47 लाख के पार्सल चोरी

हाइवे पर खड़े ट्रक से 7.47 लाख के पार्सल चोरी

बारडोली.

तहसील के आफवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-53 पर खड़े ट्रक से होजरी के 7.47 लाख के 27 पार्सल तीन अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में गुरुवार को बारडोली थाने में शिकायत दर्ज हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली राजस्थान ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक गेनाराम जाट पांच अक्टूबर को तमिलनाडू के त्रिपुर और सेलम से होजरी तथा लोहे का सामान के कुल 230 पार्सल लेकर राजस्थान के जोधपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ ट्रक में क्लीनर नहीं था। वो त्रिपुर, सेलम, बेंगलुरु, चित्तदुर्ग, बीजापुर, सोलापुर, अहमदनगर, नवापुर होकर गुजरात में प्रवेश किया। 9 अक्टूबर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-53 से गुजरते समय बारडोली के आफवा गांव स्थित पेट्रोलपंप के पास ट्रक खड़ा कर सो गया।

रात करीब ढाई बजे पास में खड़ा ट्रक का चालक उठा तो उसने किसी को गेनाराम के ट्रक से सामान निकालकर अन्य ट्रक में रखते हुए देखा। उसने गेनाराम को जानकारी देते ही तीन अज्ञात बदमाश ट्रक में सामान भरकर भाग निकले। बाद में गेनाराम को पता चला कि ट्रक से होजरी के 27 पार्सल गायब है। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक और सूरत के मैनेजर ने खोजबीन की लेकिन माल नहीं मिलने पर सूरत कार्यालय के मैनेजर कमलकिशोर सोमानी ने बारडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।