6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस शासन की उपलब्धियां बताईं

कांग्रेस ने शुरु किया जनसंपर्क
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 14, 2018

patrika

कांग्रेस शासन की उपलब्धियां बताईं

वांसदा. डांग में कांग्रेस ने कोशीमदा जिला पंचायत क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरु किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी की अध्यक्षता में शुरु अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी देने वाली पत्रिका का वितरण भी किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस द्वारा यह अभियान शुरु करने की चर्चा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर कांग्रेस शासन के दौरान किसान कर्जमाफी, अन्न तथा पोषण का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, नि:शुल्क शिक्षाअधिकार, फेरियाओं के लिए कानून, वन अधिकार कानून, सूचना अधिकार, जवाहरलाल नेहरु मैन्युअल अर्बन-रुरल मिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार अधिकार समेत कई कामों की जानकारी दी।

इस दौरान छोटे छोटे व्यापरियों से भी मिलकर चर्चा की गई। इस दौरान तालुका पंचायत में बांधकाम समिति अध्यक्ष चंदर गावित, महिला कांग्रेस प्रमुख लताबेन भोये, कारोबारी चेयरमैन सोमल तुंबडा समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रुपए भरा बैग सुरक्षित लौटाया

नवसारी. आज के दौर में जहां कुछ रुपए के लिए चोरी और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं वहीं शनिवार को बिलीमोरा से सूरत जाने वाली बस के चालक और कंडक्टर ने ईमानदारी की मिशाल देेत हुए एक यात्री का रुपए से भरा बैग सही सलामत उस तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नवसारी के कार शो रुम कर्मचारी मुकेश हलपति नवसारी ग्रीड ओवरब्रिज से चालक अरविन्द पटेल और कंडक्टर विमला वागणिया की सूरत जाने वाली बस में सवार हुआ। उस दौरान उसके पास एक बैग था जिसमें शो रुम का रुपया भरा था। उधना दरवाजा पहुंचने पर मुकेश सिटी बस को पकडऩे की जल्दबाजी में बैग बस मे ही छोडक़र उतर गया। कुछ देर बाद उसे जब बैग का ख्याल आया तो उसके पैरों के तले से मनों जमीन ही खिसक गई। बाद मे उसने इस बात की जानकारी मैनेजर को दी। जिसके बाद डिपो प्रबंधक एमके राठोड का संपर्क किया गया। जिन्होंने कंट्रोलर के माध्यम से बस कंडक्टर विमला का संपर्क किया। उस दौरान बस सूरत डिपो में प्रवेश कर रही थी। बैग छूटने की जानकारी मिलने पर तुरंत विमला ने बैग को अपने कब्जे में लिया और चालक को भी बताया। बाद में बिलीमोरा लौटने पर डिपो मैनेजर को यह बैग सुपुर्द कर दिया। बाद में बैग मालिक मुकेश हलपति को डिपो में बुलाकर जरुरी जांच के बाद बैग उसे दे दिया गया।