7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की प्रेमिका के साथ मारपीट

ट्रोमा सेंटर के पास दो महिलाओं ने खींचे एक-दूसरे के बाल
2 min read
Google source verification
file

पति की प्रेमिका के साथ मारपीट

सूरत. न्यू सिविल अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के बाहर बुधवार को दो महिलाएं झगड़ा करते हुए एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया। पति के प्रेमिका के साथ होने की खबर के बाद पत्नी अस्पताल पहुंच गई थी। दोनों को रंगे हाथ पकडऩे के बाद विवाद शुरू हुआ था।


बताया जाता है कि कतारगाम नारायणनगर क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला का सिंगणपोर चार रास्ता के पास नई वसाहत में रहने वाले विवाहित व्यक्ति विरल के साथ प्रेम संबंध थे। चार दिन पहले इन दोनों के बीच स्मीमेर अस्पताल के नजदीक आंबेडकरनगर वसाहत में झगड़ा हुआ था।

महिला को बाएं हाथ में चोट आई थी। वह बुधवार को मां के साथ न्यू सिविल अस्पताल पहुंची। उसका प्रेमी विरल भी वहां आ गया। इसकी खबर विरल की पत्नी को हुई तो वह अस्पताल पहुंच गई और दोनों को साथ देखकर झगड़ा करने लगी। दोनों एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं। सिक्यूरिटी जवान तथा खटोदरा पुलिस ने दोनों को अलग किया। इसके बाद उस महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया।

स्कूटर सवार महिला का पर्स ले उड़े

सूरत. डूमस रोड पर मंगलवार रात मोटर साइकिल सवार दो युवक एक स्कूटर सवार महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में मोबाइल फोन व नकदी समेत समेत १७ हजार ७०० रुपए का सामान था। पार्ले प्वॉइंट श्रीजी सायोना अपार्टमेंट निवासी हिमानी जगदीश चौक्सी ने घटना के संबंध में उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पुलिस के मुताबिक हिमानी रात करीब आठ बजे स्कूटर पर पर्स लटका कर अपने घर लौट रही थी। उस दौरान अनमोल कॉम्प्लेक्स के सामने एक मोटर साइकिल सवार दो युवक उसके करीब आए। सडक़ पर उसके समनान्तर मोटरसाइकिल चलाते हुए अचानक पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और पर्स ले लिया। मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकले। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उनकी खोज शुरू कर दी है।