5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर्षोल्लास के साथ मनाया नारियल पूर्णिमा महोत्सव

जेटी पर आयोजित बोट रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं ने जमाया रंग
2 min read
Google source verification
patrika

हर्षोल्लास के साथ मनाया नारियल पूर्णिमा महोत्सव

दमण. केन्द्र शासित प्रदेश दमण में रविवार को नारिलय पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। समुद्र की पूजा के साथ ही परंपरा अनुसार जेटी पर बोट रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समुद्र पूजा और प्रतियोगिता देखने के लिए जेटी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।


दमण जेटी पर आयोजित कार्यक्रम में दमण दीव सांसद लालुभाई पटेल,सलाहकार एस.एस.यादव,जिला कलक्टर संदीप कुमार,पालिका अध्यक्ष शौकत मिठानी,लायन्स के गर्वनर समेत अन्य सदस्यों ने समुद्र की पूजा की। उन्होंने समुद्र को नारियल भेंट कर दमण के सुख समृद्घि की कामना की। इसके बाद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले मोटी दमण से नानी दमण के बिच छोटी नावों के बीच रेस हुई, जिसमें 15 से अधिक नावों ने हिस्सा लिया। इसके बाद हिम्बरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिम्बरीया पर धिरे धिरे नाविक नदी में रेस लगाकर पहुंचे। तैराक प्रतियोगिता में भी दमण समेत आसपास के लोगो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दमण तटरक्षक दल की ओर से एयर शो प्रस्तुत किया गया। डूबते व्यक्ति को किस तरह बचाया जा सकता है इस पर कोस्टगार्ड के जवानों ने डेमो दिया। अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाम कोबालभवन और किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


नाव प्रतियोगिता के विजेता
01.पान्डु दातार 02.धनेश मनु 03.दर्शन मिटना


तैराक प्रतियोगिता(महिला)
01.मोनिका नागपुरे 02.सिल्की नागपुरे 03.दर्शना सेलोर


तैराक प्रतियोगिता(पुरुष)
01.दिनेश जयराम 02 सौर्य प्रतापङ्क्षसह 03.अचरत आचार्य


हिम्बरीया प्रतियोगिता


01 कैलाश वेस्ता 02.हितेश सुकर 03.शितल क्रांतिलाल
फोटो(दमण 1)समुद्र को नारियल भेंट करते अतिथि (दमण 2)हिम्बरीया रेस (दमण 3)नाव प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतियोगी (दमण 4)कोस्टगार्ड के जवान हैलीकॉप्टर से बचाव कार्य का डेमो देते हुए(दमण 5)विजेता को पुरस्कार देते एस.एस.यादव(दमण 6)लोगो की भीड़

पानी का नि:शुल्क वितरण


दमण. माली शिक्षण विकास सेवा ट्रस्ट ने इस वर्ष भी लोगो को नि:शुल्क पानी वितरण किया। दमण में नारियल पूर्णिमा का उत्सव देखने के लिए आए हजारों लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। नानी दमण पुलिस स्टेशन चार रास्ता से जेटी के किले तक भारी भीड़ उमड़ी। माली शिक्षण विकास सेवा ट्रस्ट दमण की ओर से रोड पर पानी वितरण का कार्य किया।