6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यवस्था के अभाव मे बच्ची की गई जान

अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी के कारण हुई मौत
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 22, 2018

patrika

व्यवस्था के अभाव मे बच्ची की गई जान

वांसदा. आहवा के दावदहाड़ गांव में नदी किनारे रहने वाले आदिवासी परिवार की सात वर्षीय बेटी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के लिए लोगों ने अस्पताल जाने के लिए नदी पर पुल न होने समेत अन्य सुविधाओं के अभाव को कारण बताया है।

जानकारी के अनुसार दावदहाड़ गांव में नदी किनारे मुकेश कुंवर परिवार के साथ रहता है। मुकेश की सात वर्षीय बेटी रविना को सर्प ने डस लिया था। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी।

अस्पताल तक पहुंचने के लिए खापरी नदी पर पुल न होने से लोगों ने ट्यूब के सहारे बच्ची को लेकर नदी पार की और आहवा सिविल अस्पताल में उसे भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर वलसाड सिविल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी के कारण उसकी मौत हुई। ग्रामीणों में इस घटना से रोष व्याप्त है। गांव के लोगों के अनुसार रोजाना कामकाज के लिए उन्हें खापरी नदी को जोखिम के साथ पार करना पड़ता है। यहां पुल की मांग कई साल से की जा रही है। लेकिन अभी तक पुल नहीं बना है और लोगों को ट्यूब के सहारे नदी पार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यदि पुल रहता या आवागमन के लिए अन्य व्यवस्था रहती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

लोगों ने यह भी कहा कि सर्पदंश एवं गर्भवती महिलाओं को इमरजन्सी के दौरान नदी पार करनी पड़ती है। इस घटना में मरी बच्ची के शव का शिक्षक महेन्द्र पटेल और महेश पटेल ने सिविल अस्पताल वलसाड में पोस्टमोर्ट करवाकर गांव ले आने में सहयोग दिया।

बारिश थमने से राहत

नवसारी. दो दिनों से जारी बरसात के रुकने पर बुधवार को प्रशासन के साथ लोगों ने भी राहत महसूस की। हालांकि बरसात दिन भर लेकिन रुक रुक कर होती रही। गत दिनों ऊपरी विस्तार में भारी बरसात से पूर्णा व अंबिका नदी में बाढ़ के हालात को देखते हुए कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने की सूचना दी थी। मंगलवार रात से ही बरसात का दौर थम गया जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। बुधवार को शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे में वांसदा में 19 मिमी, खेरगाम में सात मिमी, चिखली व नवसारी में छह- छह मिमी और जलालपोर में चार मिमी बरसात दर्ज की गई। वहीं नवसारी का तापमान बुधवार को 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को हवा मे नमी घटने पर बरसात के वातावरण के बीच भी लोगों को उमस का अनुभव हुआ। दक्षिण पश्चिम दिशा से 6.9 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही।