
हीरा उद्यमियों की कई मांगो को लेकर दिया धरना
सूरत
डायमंड वर्कर एसोसिएशन की ओर से हीरा श्रमिकों की कई मांगों को लेकर सोमवार का हीराबाग सर्कल पर धरना दिया गया। वह हीरा श्रमिकों को बेरोजगारी भथ्था और राहत पैकेज देने की मांग की। इस बारे में संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया है।
डायमंड वर्कर एसोएिसशन की सदस्यों का कहना है कि हीरा उद्योग में काम करने वाले कई श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। इस कारण पिछले कुछ दिनों में हीरा श्रमिकों की आत्महत्या की घटना भी बढ़ रही है। इसलिए हीरा उद्योग में बेरोजगार हीराश्रमिकों को बेरोजगारी भथ्था दिया जाए। साथ ही हीरा श्रमिकों के लिए राहत पैकेज की मांग की। एसोसिएशन की मांग है कि हीरा उंद्योग में कई उद्यमी हीरा श्रमिकों को मजदूर नियमों के लाभ से वंचित रखते हैं। उसका भी लाभ देना चाहिए। यदि हीरा श्रमिकों की यह मांग नहीं स्वीकार की जाती तो वह उग्र विरोध व्यक्त करेंगे।
कमेला दरवाजा क्षेत्र से पार्टी पलायन की चर्चा
कपड़ा मार्केट में मंदी के कारण इन दिनों कई छोटी-छोटी पार्टियां कमजोर हो रही है। आर्थिक तरलता के संकट के कारण उन्होंने व्यापार घटा दिया है। कमेला दरवाजा क्षेत्र से एक पार्टी पलायन की घटना के कारण व्यापारियों में चिंता का माहौल फैल गया है।
कपड़ा मार्केट के सूत्रो के अनुसार कमेला दरवाजा क्षेत्र की मार्केट में पिछले कुछ महीनों से साड़ी का व्यापार करने वाला मूल राजस्थान का व्यापारी पिछले तीन दिन से लापता है। लेनदार बार-बार वहां आकर वापिस जा रहे हैं। सोमवार को लेनदारों ने उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं होने से उसके पलायन की चर्चा फैल गई। आसपास के व्यापारियों को भी उसके बारे में पता नहीं था। बताया जा रहा है कि पलायन करने वाले व्यापारी के पास वीवर्स की बड़ी रकम फंसी है। दिनभर पूरे कपड़ा बाजार में इस चर्चा के कारण व्यापारियों में ंिचंता फैली रही।
Published on:
22 Oct 2018 06:59 pm
