21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड्ढे में डूबने से चार बर्षीय बालिका की मौत

लिफ्ट के लिए खोदा था

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 20, 2018

patrika

गड्ढे में डूबने से चार बर्षीय बालिका की मौत

वापी. टाउन में आजाद नगर क्षेत्र में बन रही बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार को हुई घटना का पता शुक्रवार को चला।

जानकारी के अनुसार साइट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यहां मजदूरी करने वाले मजदूर पडाव डालकर रह रहे हैं। गुरुवार को एक मजदूर की बेटी शाम को खेलते हुए लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। इसमें पानी भरने से डूबकर उसकी मौत हो गई, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया। देर तक बच्ची नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई।

कई घंटे बाद उसका शव पानी में तैरता मिला। बताया गया है कि घटना की जानकारी होने पर भी बिल्डर ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। मजदूर परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में टाउन पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

शराब के साथ एक गिरप्तार

वांसदा. पुलिस ने नानी भामटी गांव के पास एक टैम्पो से शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस उपाधीक्षक द्वारा वांसदा पीएसआई जेवी चावडा को जीजे 05 बीएक्स 3766 नंबर के टैम्पो में धरमपुर मार्ग से सूरत की ओर शराब ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हनुमानबारी सर्कल से भिनार खडकाला सर्कल की ओर जाने वाले मार्ग पर नानी भामटी गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। कुछ देर बाद बताया गया टैम्पो वहां पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। जांच करने पर टैम्पो से शराब की 2088 बोतल बरामद हुई। शराब छुपाने के लिए टैम्पो के केबिन की ओर चोरखाना बनाया गया था। पुलिस ने शराब बरामद कर चालक राजस्थान निवासी मोहन लाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति देवेन्द्र का नाम सामने आया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे वांछित घोषित किया है।