
Fraud : वेसू से संचालित हो रहा था फ्रेंडशिप क्लब के बहाने ठगी का गौरखधंधा
सूरत. अमरोली के एक युवक के साथ ५.७२ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का भांडा फोड़ कर क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम सैल ने वेसू में अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस ने कॉल सेंटर (call center in surat ) के संचालकों व ६ युवतियों समेत २० जनों को गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक जे.बी. आहिर ने बताया कि मुख्य आरोपी केल्विन उर्फ भावेश व हितेश काकडिया मिलकर फ्रेडशिप क्लब ( friendship club surat ) के बहाने ठगी का यह गौरखधंधा चला रहे थे। नियोजित साजिश के तहत उन्होंने वेसू में अवैध रूप से कॉल सेंटर शुरू किया और उसमें युवक युवतियों को काम पर रखा। फिर एफ/क्लब (फ्रेंडशिप क्लब) के नाम से लोगों का संपर्क कर उन्हें मेंबरशिप, युवतियों से बातचीत, मुलाकात आदि के बहाने उनसे रूपए ऐंठते थे।
बाद में उन्हें इस काम के जरिए रुपए मिलने का झांसा भी देते थे। इस तरह से उन्होंने गत २९ मई को अमरोली स्टार पैलेस निवासी गौतम जोशी (27) को कॉल कर अपने जाल में फंसाया। फिर उसे अलग अलग युवतियों से मुलाकात करवाने के बहाने ५.७२ लाख रुपए ऐंठ लिए थे। गौतम को ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर क्राइम सैल में प्राथमिकी दर्ज करवाई। साइबर क्राइम सेल की टेक्निकल सर्वेलंस टीम जांच के बाद अडाजण निवासी फेनिल को पकड़ा।
उससे पूछताछ में पूरे गौरखधंधे के बारे में पता चलने पर साइबर क्राइम सेल ( cyber crime cell surat ) ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ वेसू में कॉल सेन्टर पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से ६ युवतियों समेत कुल २० जनों को गिरफ्तार किया। उनसे इस तरह के अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस कॉल सेंटर में पकड़े गए युवक युवतियों में से अधिकतर मध्यमवर्गीय परिवारों के है तथा इनमें से भाई बहीन व एक दूसरे के परिचित रिश्तेदार भी है। वो इससे कैसे जुड़े। इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है।
ये पकड़े गए
पुलिस ने अडाजण सूर्यरथ अपार्टमेंट निवासी फेनिल पारेख (24), मोटा वराछा आनंदधारा रो हाउस निवासी केल्विन उर्फ भावेश जोधाणी (२६), प्रतिक जोधाणी (२८), ओपेरा हाउस निवासी हितेष काकडिया (28), कतारगाम हरिहर सोसायटी निवासी करण चौहाण (24), वेसू सोमेश्वर सोसायटी निवासी सूरज गुप्ता (26), नीरज प्रसाद (27), पुरुषोत्तम प्रसाद (23), अमरजीत राम (27),धनंजय राजभर (२३), अविनाश सोनकर (२५), टीनू पटेल (36), कतारगाम खोडियार आशीष अपार्टमेंट सुमित सतपाल (23), वराछा भागीरथ सोसायटी निवासी काजल वाढेर (20), सायण अलखधणी अपार्टमेंट निवासी नेहा पारेख (20), पांडेसरा कर्मयोगी सोसायटी निवासी प्रतिभा उर्फ विभूती पाटिल (३८), खड़सद ओम रेजिडेंसी निवासी डिनल सवाणी (19), अडाजण सुर्यरथ अपार्टमेंट निवासी फेरीशी पारेख (25) व पासोदरा नवकार रेजिडेंसी निवासी मोनिका खुंट को गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
02 Oct 2019 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
