6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड़ का सम्मान

14.40 लाख रुपए का चैक भी दिया

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Sep 14, 2018

patrika

गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड़ का सम्मान


वलसाड. गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड़ को शुक्रवार को धरमपुर में वन एवं आदिजाति मंत्री रमणलाल पाटकर ने सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से 14.40 लाख रुपए का चैक भी सरिता गायकवाड़ को दिया गया।
गत दिनों जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सरिता का जिले में आगमन के बाद से ही स्वागत और सम्मान हो रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को धरमपुर नपा मैरेज हॉल में उसका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वन एवं आदिजाति मामलों के राज्य मंत्री रमणलाल पाटकर ने सरिता को देश की शान बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल महाकुंभ के आयोजन से प्रतिभाएं सामने आ रही हंै और आगे सरिता के मार्गदर्शन में अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएं इस ओर ध्यान दिया जाएगा। अपने सम्मान समारोह में सरिता गायकवाड़ ने कहा कि बचपन से ही अपनी टी-शर्ट के पीछे उसे इंडिया लिखा देखने की चाहत थी। जो खेल महाकुंभ के जरिए मिली सफलता से पूरी हुई है। इस दौरान जिला पंचायत और अन्य संस्थाओं द्वारा एकत्र 14.40 लाख रुपए का चैक भी उसे प्रदान किया गया। सरिता गायकवाड़ को राज्य का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। साथ ही पद्मश्री के लिए भी उसका नाम सुझाया गया है।

सूखे पेड़ों की नगरपालिका ने ली सुध
वलसाड. जूजवा में प्रधानमंत्री के आगमन पर नपा द्वारा लगाए पेड़ों के सूखने की खबर पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद नपा अधिकारियों ने उनकी सुध ली है और पानी -खाद देने का काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को वलसाड में प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर को स्वच्छ और हरा भरा दिखाने की कोशिश में नगरपालिका ने धरमपुर रोड पर रातों रात डिवाइडर पर पेड़ लगाए थे। उसके बाद उनकी देखरेख नहीं करने से वे सूखकर गिरने लगे थे। गत दिनों इसकी खबर पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। बताया गया है कि खबर के बाद दो दिन से शहर में जहां भी पेड़ लगाए गए थे, वहां पेड़ों को पानी दिया जा रहा है। सूखे पेड़ों को हटाकर नए भी लगाए जा रहे हैं। पेड़ों की जड़ों में खाद भी डाली जा रही है। इससे मार्ग की रौनक फिर से लौटती दिख रही है।

स्वच्छता अभियान आज से
सिलवासा. प्रदेश में शनिवार से विशेष स्वच्छता अभियान आरम्भ हो रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा औपचारिक शुरूआत के बाद शहर और गांवों में स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश हो जाएगा। शहर में कलेक्टर कार्यालय, सचदेव गार्डन, देना बैंक गली में साफ सफाई से शुरुआत होगी।
जिला पंचायत द्वारा गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 पहले से चल रहा है। अध्यक्ष रमण काकवा ने बताया कि स्वच्छता अभियान में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र , बाजार, स्कूल, बगीचे, बस स्टैण्ड, सार्वजनिक मैदान आदि पर साफ सफाई करने के अलावा पौधे लगाए जाएंगे। पहले से चल रहे ग्रामीण स्वच्छता पर प्रतिस्पद्र्धाएं रखी गई हैं। प्रतिस्पद्र्धा के विजेताओं के महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वेक्षण में ग्रामीणों के मंतव्य, गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, पेयजल व जलनिकास आदि के अंक निर्धारित हैं। गंदगी और कचरा निष्पादन की उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर निगेटिक अंक मिल सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में ग्राम पंचायतें, ग्राम प्रतिनिधि, एनजीओ तथा आम लोगों को शामिल किया गया है।