7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण नहीं हुआ था, खुद गोवा चला गया था किशोर

सूरत रेलवे एलसीबी पुलिस ने आणंद स्टेशन से चौदह साल के किशोर के अपहरण का मामला मोबाइल सर्वेलेंस के आधार पर सुलझा लिया है। किशोर...
2 min read
Google source verification
Kidnapped, had gone to Goa himself

Kidnapped, had gone to Goa himself

सूरत।सूरत रेलवे एलसीबी पुलिस ने आणंद स्टेशन से चौदह साल के किशोर के अपहरण का मामला मोबाइल सर्वेलेंस के आधार पर सुलझा लिया है । किशोर अपनी मर्जी से नौकरी के लिए गोवा गया था। रेलवे एलसीबी पुलिस उसे वड़ोदरा ले आई और मां को सौंप दिया ।

वड़ोदरा रेलवे पुलिस के उप अधीक्षक जी.वी. पढेरिया और एलसीबी के निरीक्षक एस. जे. राजपूत ने लापता व अपहरण के मामलों की जांच के लिए अलग से टीम बनाई है । इसी टीम ने आणंद स्टेशन से चौदह साल के किशोर के अपहरण की गुत्थी सुलझाई । शिकायत में मां ने रेलवे पुलिस को बताया था कि उसका पुत्र शाहिद रिजवान नगरी (१४) का १५ जनवरी की शाम ७.३० बजे से ११ बजे के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। छह माह की जांच के दौरान उसका कोई सुराग नहीं मिला। वड़ोदरा रेलवे पुलिस उप निरीक्षक एम.एच. पठान ने जांच के दौरान मां के मोबाइल कॉल की डिटेल निकलवाई ।

इसमें एक संदिग्ध नम्बर सामने आया, जिसकी लोकेशन गोवा की था। मां से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बड़ा पुत्र सुफियान पहले गोवा में नौकरी के लिए गया था । शाहिद के गोवा में होने का अनुमान लगाकर रेलवे एलसीबी पुलिस हेड कांस्टेबल नरसिंह एम, पर्वत सिंह तथा प्रकाश गोवा पहुंचे। रेलवे पुलिस सिम कार्ड धारक नरेश उर्फ चकरिया आयर से मिली ।


उसने बताया कि शाहिद उसके साथ काम करता है और मित्र शंकर के साथ केरल गया हुआ है। शंकर से बातचीत कर पुलिस ने उसका भी लोकेशन ले लिया। एलसीबी उप निरीक्षक एम.एम. तलाटी ने मोबाइल का लोकेशन केरल के नीलेश्वर का मिलने पर वहां की पुलिस से सम्पर्क किया। रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शाहिद ने रेलवे पुलिस को बताया कि वह मां की आर्थिक मदद के लिए गोवा में नौकरी करने गया था।