2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कहां पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी

सिलवासा में सडक़ बनाने के लिए दो हजार पेड़ काटे जाएंगे

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 21, 2018

patrika

जानिए कहां पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी


सिलवासा. अथाल-नरोली रोड विस्तारीकरण के चलते हरे-भरे पेड़ों की कटाई चल रही है। वड़ोदरा एक्सप्रेस हाईवे के कारण अथाल से नरोली चेकपोस्ट तक करीब दो हजार पेड़ काटे जाएंगे। इससे पहले वर्ष 2006 में यह रोड दो मार्ग से फोरलेन बनी थी, तब करीब 5 हजार पेड़ काटे गए थे। अथाल नरोली मार्ग पर बबूल, यूकेलिप्टस, सिरस, खेर, गुलमोहर, नीलगिरी, सीवन, सेंगटा, जंगली इमली जैसे कई प्रजातियों के छायादार विशाल पेड़ हैं। सडक़ चौड़ीकरण के लिए करीब दो हजार वृक्षों को कटाई के लिए चिन्हित किया गया है।

दीक्षांत समारोह में 90 छात्रों को दी गई डिग्रियां
दमण. दमण के वैदिक डेंटल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर का दीक्षांत समारोह हुआ । इसमें पांचवें बैच के 90 छात्रों को डिग्रियां दी गई। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉ.एस.एस.वैश्य, ट्रस्टी अस्पी दमणिया, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश पटेल, यूनाइटेड फास्फोरस लि.के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों डिग्रियां दी गईं। चेयरमैन डॉ वैश्य ने डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ट्रस्टी अस्पी दमणिया ने कहा कि नए डॉक्टरों का हौंसला बढ़ाया। समारोह में डेंटल कॉलेज परिवार, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रही।

कार चालक ने साइकिल चालक को टक्कर मारी
वलसाड. वलसाड के गाड़रिया गांव निवासी वृद्ध को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध साइकिल पर अपने खेतों से घर की तरफ जा रहा था।
गाड़रिया गांव निवासी हसमुख पटेल रविवार को अपने परिजनों के साथ खेतों में धान काटने गया था। दोपहर को साइकिल पर लौटते समय उसे कार चालक ने टक्कर मार दी। उसकी पत्नी और लडक़ा पैदल आ रहे थे। हादसे में घायल हसमुख पटेल की परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के पुत्र जिग्नेश ने ग्रामीण थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।