सूरत से शाम 3.45 बजे इंडिगो के विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही सूरतीयों को जयपुर के लिए एक और फ्लाइट मिल गई। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूरत-जयपुर को एयर कनेक्टिविटी देगी। स्पाइस जेट पहले ही सूरत-जयपुर के बीच रेग्युलर फ्लाइट सेवा दे रहा है। इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित तीनों दिन दोपहर 1.40 बजे जयपुर से उड़ान भरेगी और 3.15 बजे सूरत आएगी। वापसी में 3.45 बजे सूरत से टेकऑफ कर फ्लाइट शाम 5.10 बजे जयपुर पहुंचेगी।