
टीडीएस कम भरने वाले 100 से अधिक को नोटिस
सूरत
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के निर्देश के बाद देशभर में तमाम आयकर कमिश्नरेट में डिफॉल्टर्स, कम एडवांस टैक्स भरने वालों और कम टीडीएस भरने वालों की जांच की जा रही है। पिछले दिनों आयकर विभाग ने कम एडवांस टैक्स भरने वालों को नोटिस देकर कम टैक्स जमा करने का कारण पूछा था। इसके बाद अब टीडीएस रेंज की ओर से कम टीडीएस जमा कराने वालों से पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम टीडीएस जमा करने का कारण पूछा गया है। सूरत समेत दक्षिण गुजरात में 100 अधिक डिडक्टर्स को नोटिस भेजा गया है। इनमें से कई डिडक्टर्स ने जवाब देकर व्यापार-उद्योग में मंदी के कारण कम टीडीएस जमा करने का कारण बताया है, जबकि कुछ अभी तक विभाग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। यदि टीडीएस रेंज की ओर से बार-बार नोटिस के बाद भी वह विभाग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ प्रोसिक्यूशन की कार्रवाई की जा सकती है। पिछले साल भी टीडीएस रेंज ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
Published on:
25 Mar 2019 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
