
ओडिसा के तीन वांछित गिरफ्तार
सूरत. ओडिसा के आस्का थानाक्षेत्र में एक पार्षद की हत्या और उसके बाद पुलिस पर देशी बम से हमला करने से तीन गंभीर मामलों फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच ने ओडिसा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उप निरीक्षक एम.एस.त्रिवेदी ने बताया कि भेस्तान शिवनगर सोसायटी निवासी आरोपी गौतम उर्फ शीलू पोलाई, आदित्य नाहक व वराछा धरतीनगर निवासी मुकेश शीओ तीनों ओडिसा के आस्का थानाक्षेत्र के मूल निवासी है। इनमें से शीलू वहां शराब का ठेका चलाता था। लेकिन दूसरी बार लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे नुकसान हुआ था। जिसकी वजह से वह पार्षद प्रताप पोलाई की हत्या की साजिश रची। उसने पांच लाख रुपए देकर रवि नाहक, सांई पोलाई और अन्य आरोपियो को अपने साथ मिलाया। उसके बाद ७ नवम्बर २०१७ को जब प्रताप पोलाई अपने परिवार के साथ बस में ब्रह्मापुर जा रहा था। उस दौरान उन्होंने बस रुकवाई और प्रताप की हत्या कर दी थी। इस मामले में आस्का पुलिस ने उनके गिरोह के सात जनों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शीलू फरार था। उसने जेल में बंद साथियों को छुड़ाने के लिए आस्का व सूरत के व्यापारियों से रंगदारी भी मांगी। उसने आस्का के एक ज्वैलर्स से चार लाख रुपए की मांग भी की थी। इस संबंध में उसने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। गत २४ अप्रेल को आस्का पुलिस को शीलू और उसके साथियों के बारे में मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें कॉर्डन किया लेकिन उन्होंने पुलिस पर देशी बम से हमला किया और पिस्तौल से फायरिंग कर फरार हो गए थे। आस्का से भाग कर तीनों सूरत पहुंचे और यहां छिप कर आस्का के व्यापारियों से रंगदारी की मांग कर रहे थे। बुधवार को उनकी तलाश में सूरत पहुंची आस्का टीम से उनके बारे में जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने टीम भी सक्रिय हो गई और संयुक्त कार्रवाई कर गुरुवार को शीलू और उसके दोनों साथियों को धर दबोचा।
Published on:
29 Aug 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
